Elon Musk ने ब्राजील में X को बंद करने का किया ऐलान

KNEWS DESK- X ने बयान में कहा, हमें गहरा दुख है कि हमें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया है। जिम्मेदारी पूरी तरह से एलेक्जेंडर डी मोरेस की है| उनके कार्य लोकतांत्रिक सरकार के साथ असंगत हैं| ब्राजील के लोगों के पास एक विकल्प है, लोकतंत्र, या एलेक्जेंडर डी मोरेस| बता दें कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म  X ने ब्राजील में अपने ऑपरेशन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है| हालांकि, X का दफ्तर बंद होगा, लोगों के लिए X की सेवाएं जारी रहेंगी| ब्राजील की जनता X को ऑपरेट कर सकेगी|

दरअसल, ब्राजील के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने X को ‘सेंसरशिप आदेश’ दिए हैं| एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट X का दावा है कि हमारा ये फैसला एलेक्जेंडर डी मोरेस द्वारा कथित तौर पर ब्राजील में कंपनी के कानूनी प्रतिनिधि को सेंसरशिप आदेशों का पालन न करने पर गिरफ्तारी की धमकी देने के बाद आया है| इसलिए हम ब्राजील में अपना काम-काज समेट रहे हैं|

X ने एक बयान में कहा, कल रात एलेक्जेंड डी मोरेस ने ब्राजील में हमारे कानूनी प्रतिनिधि को धमकी दी कि अगर हम उनके सेंसरशिप आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा|उन्होंने एक गुप्त आदेश में ऐसा किया, जिसे हम उनके कार्यों को उजागर करने के लिए यहां शेयर कर रहे हैं|

बयान में एक्स ने आगे लिखा है, “सुप्रीम कोर्ट में हमारी कई अपील नहीं सुनी गई| ब्राजील के लोगों को इन आदेशों को बारे में नहीं बताया गया है और हमारे प्लैटफॉर्म पर कंटेंट को ब्लॉक किया जाएगा या नहीं इसकी जिम्मेदारी हमारे ब्राजीलियन स्टाफ की नहीं है और ना ही इस पर उनका कोई कंट्रोल है| बावजूद इसके मोराइस ने ब्राजील में हमारे स्टाफ को धमकी देने का फैसला किया, जबकि उन्हें कानून और सही प्रक्रिया की इज्जत करनी चाहिए थी| इसलिए अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए, हमने ब्राजील में अपने संचालन को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है|

ब्राजील के लोगों के लिए X उपलब्ध

बयान में कहा गया, X की सेवा ब्राजील के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी| हमें गहरा दुख है कि हमें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया है| जिम्मेदारी पूरी तरह से एलेक्जेंडर डी मोरेस की है| उनके कार्य लोकतांत्रिक सरकार के साथ असंगत हैं| ब्राजील के लोगों के पास एक विकल्प है, लोकतंत्र, या एलेक्जेंडर डी मोरेस|

ये भी पढ़ें-  कोलकाता के RG कर अस्पताल के आसपास 7 दिनों तक धारा 163 लागू , प्रदर्शन और सभाओं पर रोक

About Post Author