भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज (शनिवार) के रेट जारी कर दिए हैं. देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में 25 दिसंबर को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में स्थिरता है.
मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नई | 101.4 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.9 | 91.09 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
स्रोत: आईओसी
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.