मेष – मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक तौर-तरीके और स्थिति सही चल रही है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
वृषभ: चल-अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक तौर पर कुछ अच्छी स्थिति आपके जीवन में जुड़ेगी।
मिथुन – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम पूरा-पूरा साथ दे रहा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोग या विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
कर्क: जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धनहानि के संकेत हैं। कोई रिस्क न लें। वाणी नियंत्रित रखें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। नवप्रेम का आगमन दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक दिख रही है।
सिंह – बहुत ऊर्जावान, सकारात्मक बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्यापारिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। धन हानि के प्रति सचेत रहें। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। बहुत ज्यादा किसी चीज को सोचकर मन परेशान कर रखेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, नेत्र पी़ड़ा, सिरदर्द हो सकता है। प्रेम साथ देगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
तुला – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लगेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कायरें में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यापारिक साथ, कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता का साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिेलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम पहले से काफी बेहतर है।
धनु – भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम में दूरी, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। मकर- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम का बहुत साथ रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे रहेंगे।
मकर: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की परेशानी रहेगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मबल बढ़ेगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।
मीन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में दूरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक कायरें मे व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।