मेष – स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
वृषभ – स्वास्थ्य और प्रेम से सम्बन्धित कोई रिस्क न लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। लग्नेश केतु के साथ और पंचमेश वक्री हैं। इस कारण थोड़ी सावधानी बरतनी है आपको। व्यापार आपका भी ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन – नए काम में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें।व्यापार की स्थिति आपकी ठीक रहेगी। कोई खास समस्या नहीं दिख रही है। फिर भी सावधानी बरतनी है। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी। धन के संकट का अनुभव होगा।
कर्क – शारीरिक स्थिति थोड़ी सी मध्यम है। आपके लग्नेश नीच के होकर केतु और नीच के होकर शुक्र और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी सही चल रही है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्छा होगा।
सिंह – आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। झगड़ा करने से बचें। माता की चिंता बनी रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।
कन्या – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लग्नेश वक्री हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति लगभग सही रहेगी। फिर भी प्रेम, प्रेम के स्वास्थ्य, संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला – धन और कीर्ति की हानि होगी। परिवार के साथ वक्त बिताएं। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी।
वृश्चिक – लग्न में नीच का चंद्रमा शुक्र और केतु के साथ संयोग कर रहा है। ध्यान देकर चलें। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार की स्थिति ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु – मन में व्यग्रता रहेगी। गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा।
मकर – पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक रुप से शांति रहेगी। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें।
कुंभ – स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। खास लोगों से भेंट हो सकती है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है।
मीन – रिश्तों में मिठास आएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।