सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को दोनों धातुओं की चमक बढ़ी है। 24 कैरेट सोने में वैसे तो आज मामूली तेजी आई है, हालांकि चांदी करीब 500 रुपये महंगी हुई है। आज 24 कैरेट सोना 40 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 46885 रुपये पर पहुंच गया है।
गुरुवार को 18 कैरेट सोना जहां 30 रुपये महंगा होकर 35164 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला तो 23 कैरेट सोने का रेट 40 रुपये चढ़कर अब 46697 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 42947 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 27428 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है।
यें है रेट
धातु | 7 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम)
|
6 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट)
|
46885 | 46845 | 40 |
Gold 995 (23 कैरेट)
|
46697 | 46657 | 40 |
Gold 916 (22 कैरेट)
|
42947
|
42910
|
37 |
Gold 750 (18 कैरेट)
|
35164 | 35134 | 30 |
Gold 585 ( 14 कैरेट)
|
27428
|
27404
|
24 |
Silver 999
|
61078 Rs/Kg
|
60584 Rs/Kg
|
494 Rs/Kg
|