बिजनेस मैगजीन Forbes ने साल 2021 में भारत के 100 अमीरों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक इन 100 अमीरों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड 775 अरब डॉलर (करीब 58.06 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इस सूची में करीब 92.7 अरब डॉलर (करीब 6.89 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी नंबर वन पर हैं।
भारत की हुई तारीफ
भारत की तारीफ करते हुए कहा गया है कि कोविड 19 की दूसरी लहर से अच्छे तरह से सामना करने की वजह से दुनिया की छठी सबसे बड़ी इकोनॉमी भारत में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। शेयर बाजार में बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स एक साल पहले केमुकाबले 52 फीसदी बढ़ा है।
इसकी वजह से देश के 100 अमीरों का धन रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। पिछले 12 महीने में उनका धन 50 फीसदी यानी करीब 257 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 775 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
अडानी की संपत्ति तीन गुनी
रिपोर्ट के अनुसार इस बढ़त का करीब 20 फीसदी हिस्सा अकेले गौतम अडानी की वजह से है जिनकी संपत्ति एक साल में करीब तीन गुना बढ कर 74.8 अरब डॉलर (करीब 5.6 लाख करोड़ रुपये) हो गई. वह अमीरों की इस सूची में लगातार तीसरे साल नंबर दो पायदान पर बने हुए हैं.
ये हैं देश के टॉप 10 अमीर
कारोबारी | कुल संपत्ति
|
मुकेश अंबानी | करीब 6.89 लाख करोड़ रुपये |
गौतम अडानी | करीब 5.6 लाख करोड़ रुपये |
शिव नाडर | करीब 2.32 लाख करोड़ रुपये
|
राधाकृष्ण दमानी | करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये
|
साइरस पूनावाला
|
करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये |
लक्ष्मी मित्तल | करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये |
सावित्री जिंदल | करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये |
उदय कोटक | करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये
|
पालोनजी मिस्त्री | करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये |
कुमार मंगलम बिड़ला | करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये |