प्रियंका चोपड़ा इंड्स्ट्री की मोस्ट सक्सेसफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने काम से ब्रेक लेकर खास अंदाज में अपना डे ऑफ एन्जॉय किया।
स्पेन से सामने आई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा येलो मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में अपने को-स्टार्स संग सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका काम से ब्रेक लेकर अपनी मां मधु चोपड़ा और सिटाडेल शो के को-स्टार्स संग Yacht पर एन्जॉय करती हुई नजर आईं।
वहीं इस डे आउट पर उनके साथ दिखा उनका सबसे प्यारा और सबसे करीबी Pet डायना, जो प्रियंका को अपनी जान से भी प्यारा है वो भी साथ दिखा।
अपने रॉकिंग डे आउट से प्रियंका ने अपना दूसरा लुक भी शेयर किया है, जिसमें वो रेड बिकिनी में पोज देती हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने रेड बिकिनी पर व्हाइट श्रग भी कैरी किया है। फोटो में प्रियंका के लुक से लेकर उनका पोज और स्टाइल सभी ऑन पॉइंट हैं।
प्रियंका की इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के हसबैंड निक जोनस का भी रिएक्शन आया है। निक ने प्रियंका के फोटोज पर कमेंट सेक्शन में लिखा- “Damn girl.” बता दें कि निक जोनस प्रियंका की तस्वीरों पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, वो अक्सर ही उनके फोटोज में अपने खास रिएक्शन देते हैं।