तेल कंपनियों ने आज यानी 1 फरवरी 2022 के पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें नवंबर 2021 से स्थिर हैं. चुनाव के बीच देश का बजट पेश होने से ठीक 3 महीने पहले से पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के भाव में स्थिरता बनी हुई है.
आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
स्रोत: आईओसी
SMS से चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।