बारिश बनी आफत…असम में कई जगहों पर भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित

KNEWS DESK- चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण गुरुवार यानी आज असम में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे आठ जिलों में बाढ़ आ गई। कार्बी आंगलोंग के निचले इलाकों में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ से प्रभावित कई जिले हैं नागांव, हैलाकांडी, कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, कछार, होजई और गोलाघाट।

दीमा हसाओ में 11 गांवों, कछार में तीन और हैलाकांडी में एक गांव में भूस्खलन की खबर है। कछार जिले के सिलचर और उधारबोंड में भी भारी कटाव की खबर है। करीमगंज, कछार और हैलाकांडी में बराक नदी और उसकी सहायक नदियां लोंगई, कुशियारा, सिंगला और कटखल कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। करीमगंज में चार तटबंध भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जहां सबसे ज्यादा 26,430 लोग प्रभावित हुए हैं। कछार में कुल 8,351 लोग और हैलाकांडी में 6,227 लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों से रात में उमरोंगसो-लंका मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों पर यात्रा न करने को कहा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मौसम के कारण जिले में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाफलोंग-बदरपुर लाइन पर भूस्खलन के कारण पहाड़ी क्षेत्र से होकर जाने वाली रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। खराब मौसम के कारण राज्य में नौका सेवाएं निलंबित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और सभी विभागों और एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

ये भी पढ़ें-  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अयोध्या, कहा – “अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं”

About Post Author